गुरुग्राम में शिखर धवन ने मैरिज रजिस्टर्ड कराई:पत्नी सोफी शाइन संग डॉक्यूमेंट साइन किए, पंडित- फैमिली मेंबर मौजूद रहे

गुरुग्राम में शिखर धवन ने मैरिज रजिस्टर्ड कराई:पत्नी सोफी शाइन संग डॉक्यूमेंट साइन किए, पंडित- फैमिली मेंबर मौजूद रहे




पूर्व इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन ने बुधवार को गुरुग्राम पहुंचकर मैरिज रजिस्टर्ड करा ली। पत्नी सोफी साइन के साथ ऑफिस पहुंचकर शिखर ने मैरिज डॉक्यूमेंट साइन किए। इस दौरान शिखर के फैमिली मेंबर और पंडित भी मौजूद रहे। मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में शिखर डार्क ब्लू टीशर्ट और सोफी लाइट स्काई ब्लू कलर का टॉप पहने नजर आईं। पत्नी के डॉक्यूमेंट साइन करने के दौरान पीछे से एक व्यक्ति ने मजाकिया अंदाज में कहा- पंडित का फोटो आ रहा है, या नहीं। दोनों ने 21 फरवरी को दिल्ली NCR में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वे ‘मौजा ही मौजा’ सॉन्ग पर डांस करते दिखे थे। शिखर ने 12 जनवरी को अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी के साथ सगाई की थी। गुपचुप तरीके से पहुंचे मैरिज कोर्ट शिखर धवन और उनकी वाइफ गुपचुप तरीके से गुरुग्राम के विकास सदन पहुंचे। यहां मैरिज क्लर्क के सामने उन्होंने डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए। सनग्लासेज में शिखर हमेशा की तरह कूल नजर आए। ऑफिस पहुंचकर औपचारिकता पूरा करने के बाद शिखर ने वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ बातचीत भी की। धवन ने 69 करोड़ में खरीदा था अपार्टमेंट शिखर धवन ने गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड (सेक्टर 54) पर DLF के अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट ‘द डाहलियास’ में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। उन्होंने यह प्रॉपर्टी फरवरी 2025 में लगभग ₹69 करोड़ में खरीदी थी। जिसमें करीब 4 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी चुकाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपार्टमेंट 6,040 वर्ग फुट में फैला है, जिसमें 5 कार पार्किंग और निजी एलिवेटर की सुविधा है। इस खबर को अपडेट कर रहे है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!