चाईबासा में चूल्हे की आग से झुलसी महिला की मौत:घर पर खाना बनाने के दौरान हुआ था हादसा, सदर अस्पताल में 10 दिन चला इलाज

चाईबासा में चूल्हे की आग से झुलसी महिला की मौत:घर पर खाना बनाने के दौरान हुआ था हादसा, सदर अस्पताल में 10 दिन चला इलाज




पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज करा रही सरायकेला जिले के धर्मडीहा गांव की 24 वर्षीय बैसाखी गोप की मौत हो गई। वह 4 मई को चूल्हे की आग से गंभीर रूप से झुलस गई थीं। जानकारी के अनुसार, बैसाखी गोप 4 मई को अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हा जलाते समय अचानक आग भड़क गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में उनके पैर, पेट और हाथ के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका लगातार इलाज चल रहा था। लगभग 10 दिनों तक इलाज के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बैसाखी गोप का एक छोटा बच्चा भी है। महिला की मौत की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!