छात्रा से छेड़छाड़-मारपीट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:मैहर पुलिस ने एक आरोपी का कस्बे में निकाला जुलूस; नाबालिग को किशोर बोर्ड भेजा
मैहर जिले की ताला थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी का कस्बे में जुलूस निकालने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। स्कूल से लौटते समय रास्ता रोककर की छेड़छाड़ थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना 15 जुलाई की है। स्कूल से घर लौट रही छात्रा का आरोपी कमल रावत (20) और उसके नाबालिग साथी ने बाइक से पीछा किया। दोनों ने रास्ता रोककर छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और 48 घंटे के भीतर दोनों को हिरासत में ले लिया। मुख्य आरोपी जेल भेजा प्रारंभिक पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी कमल रावत को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक (एमपी-19-एनएफ-2274) भी जब्त कर ली है। आरोपी का निकाला जुलूस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी का कस्बे में जुलूस निकाला। पुलिस का कहना है कि इसका उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ अपराध करने वालों को यह संदेश देना है कि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

