छेड़छाड़ करने वाले युवक का पुलिस ने निकाला जुलुस:कोरिया में युवती ने युवक का वीडियो किया था वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छेड़छाड़ करने वाले युवक का पुलिस ने निकाला जुलुस:कोरिया में युवती ने युवक का वीडियो किया था वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार




कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में गणतंत्र दिवस के दिन बस स्टैंड पहुंची युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। युवक टैक्सी चलाता है। युवती ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जब वह वापस बस स्टैंड पहुंची तो युवक अपनी कार में बैठा मिला। युवती ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया। पुलिस ने बुधवार को युवक को गिरफ्तार किया और उसका शहर में जुलुस निकाला। जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए युवती बैकुंठपुर आई थी। वापस घर जाने के लिए वह बस स्टैंड पहुंची, जहां सड़क पर एक टैक्सी चलाने वाले ड्राइवर अरशत ने सड़क पर उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती ने इसका विरोध किया और कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया में किया वायरल
अपने साथ हुए छेड़छाड़ की घटना से आक्रोशित युवती जब वापस बैकुंठपुर पहुंची तो उसने अरशत को बस स्टैंड में गाड़ी में बैठे देखा। युवती ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो युवक ने कार स्टार्ट की और भाग निकला। युवती ने युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामले को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया आई और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने गुरूवार को युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अरशत के खिलाफ धारा 75 (1) (iv) के तहत कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी का शहर से जुलुस निकाला। युवक को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है। सोशल मीडिया में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!