छॉलीवुड डायरेक्टर मोहित ने कार्रवाई के डर से पिया फिनाइल:गर्लफ्रेंड से मारपीट के आरोप FIR दर्ज; अफसर बोले- ठीक होते ही लेंगे एक्शन

छॉलीवुड डायरेक्टर मोहित ने कार्रवाई के डर से पिया फिनाइल:गर्लफ्रेंड से मारपीट के आरोप FIR दर्ज; अफसर बोले- ठीक होते ही लेंगे एक्शन




छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छालीवुड) के फिल्म निर्माता और डायरेक्टर मोहित साहू की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मोहित साहू पर गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। इस आरोप के बाद मोहित ने फिनायल पीकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। दरअसल, मोहित साहू ने अपनी गर्लफ्रेंड को जमकर लकड़ी से जमकर पीटा था। सिर फोड़ा, चेहरे पर कैंची से अटैक किया था। पीड़िता के सिर, हाथ-पैर और शरीर में गंभीर चोटें आईं थी। जिसके बाद मोहित के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। जिसके बाद कार्रवाई के डर मोहित ने फिनाइल पी लिया था। FIR के बाद पीया था फिनाइल जांच अधिकारियों के अनुसार गर्लफ्रेंड की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मोहित साहू ने अपने घर में फिनाइल पी लिया था। उनके परिजनों ने भाठागांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी थी। डायरेक्टर की गिरफ्तारी ना होने का कारण विवेचना अधिकारी उनका स्वास्थ्य ठीक ना होना बता रहे है। 24 घंटे के अंदर हो गए थे डिस्चार्ज पुलिस के अनुसार मोहित साहू ने फिनाइल कम मात्रा में पिया था। डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने के 24 घंटे के अंदर डिस्चार्ज कर दिया था। इस केस में पुलिस पीड़ित युवती के अलावा, सोसाइटी की सिक्योरिटी गार्ड और युवती की मदद करने वाले युवक का बयान भी रिकॉर्ड कर रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में डायरेक्टर साहू की मुश्किलें बढ़ेगी। मारपीट के अलावा किडनैप का आरोप छालीवुड डायरेक्टर मोहित साहू की मार से लहूलुहान हुई पीड़िता ने अपनी आप बीती मीडिया को बताई है। पुरानी बस्ती थाना में पीड़िता ने बताया था कि वो छालीवुड एक्ट्रेस थी। लेकिन मोहित साहू द्वारा परेशान किए जाने से उसने इंडस्ट्री छोड़ दी और प्राइवेट जॉब करने लगी। इंडस्ट्री छोड़ने के बाद भी मोहित साहू उसे परेशान करता रहा। युवती से मारपीट करने से पहले आरोपी ने उसका किडनैप किया और परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी की इन्हीं हरकतों के कारण वो बंधक अवस्था में उसके साथ रह रही थी। पीड़िता ने मीडिया को ये बयान दिया, लेकिन पुलिस की शिकायत देने के दौरान पीड़िता ने केवल मारपीट का जिक्र किया है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा एसीपी देवांश सिंह राठौर ने दैनिक भास्कर ने केस को लेकर अधिकृत बयान लिया। भास्कर से चर्चा क दौरान एसीपी ठाकुर ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मोहित साहू के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने फिनाइल पी लिया। एसीपी राठौर के अनुसार जैसे ही डॉक्टर आरोपी को फिट घोषित करेंगे, पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। आरोपी से पूछताछ और गिरफ्तारी की प्रक्रिया मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!