जांजगीर-चांपा रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी:CCTV फुटेज से मिला सुराग, 24,499 रुपए का मोबाइल बरामद

जांजगीर-चांपा रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी:CCTV फुटेज से मिला सुराग, 24,499 रुपए का मोबाइल बरामद




जांजगीर-चांपा पुलिस ने चांपा रेलवे स्टेशन के बाहर सो रहे एक युवक का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24,499 रुपए कीमत का चोरी हुआ वीवो मोबाइल भी बरामद कर लिया है। यह घटना 17 जून की रात की है। फरसवानी, थाना उरगा निवासी रोशन विश्वकर्मा रायगढ़ से ट्रेन द्वारा चांपा पहुंचे थे। देर रात होने के कारण वे रेलवे स्टेशन के बाहर ही सो गए। सुबह करीब चार बजे एक व्यक्ति उनके पास आया और सफाई का बहाना बनाकर उन्हें वहां से उठने को कहा। जब रोशन विश्वकर्मा जागे और अपनी जेब जांची, तो उनका मोबाइल फोन गायब था। पीड़ित ने तुरंत चांपा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ के आधार पर रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज की जांच के बाद संदिग्ध की पहचान चांपा थाने के सूचीबद्ध गुंडा बदमाश जितेंद्र नायक उर्फ जीतू के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कोरबा रोड, चांपा निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र नायक उर्फ जीतू को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने रेलवे स्टेशन के बाहर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी करने की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ वीवो मोबाइल बरामद कर लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!