जिला कमांडेंट की सुरक्षा में लगे होमगार्ड पर हमला:गेट को लेकर हुआ था विवाद, वर्दी फाड़ने का प्रयास

जिला कमांडेंट की सुरक्षा में लगे होमगार्ड पर हमला:गेट को लेकर हुआ था विवाद, वर्दी फाड़ने का प्रयास




लखनऊ के इंदिरा नगर में जिला कमांडेंट के सुरक्षा में लगे होमगार्ड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें दो पक्षों में नोकझोंक हो गई। पीड़ित पक्ष ने इंदिरा नगर थाने में तहरीर दी है।
सराय शेख चिनहट निवासी शुभम तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह होमगार्ड विभाग में कार्यरत है। मौजूदा समय में शीतल रेजिडेंसी निवासी जिला कमांडेंट मनीष दुबे के आवास पर उसकी ड्यूटी है। शनिवार को वह अपनी ड्यूटी पर था तभी घर के सामने लगी जाली जिसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उसको लेकर अशोक कुमार गुप्ता विवाद करने लगे। जाली को जबरदस्ती गिराने लगे। जब उन्हें रोकना चाहा तो जाली तोड़कर हमला कर दिया।ल मारपीट के दौरान शुभम की वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। इसके बाद होमगार्ड पद को लेकर गली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष का कहना है अशोक कुमार गुप्ता जबरदस्ती अपना दरवाजा दूसरी तरफ से खोल रहे हैं। जिसको लेकर मना करने पर विवाद करते हैं। मामले में इंस्पेक्टर इंदिरा नगर अजय नारायण सिंह का कहना है दो पक्षों में गेट को लेकर विवाद था। मारपीट का आरोप निराधार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!