झाबुआ में 300 करोड़ का ऋण देंगे सीएम:283 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण-भूमि पूजन, 215 समूहों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 31 जुलाई को झाबुआ जिले के थांदला पहुंचेंगे। वे शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड में आयोजित ‘स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपए का ऋण वितरित करेंगे। साथ ही 283.81 करोड़ रुपए के विकास एवं आधारभूत संरचना कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 174.64 करोड़ रुपए की लागत वाले 29 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 109.17 करोड़ रुपए की लागत वाले 28 विकास एवं आधारभूत संरचना कार्यों का लोकार्पण करेंगे। देखिए 3 तस्वीरें… हितग्राहियों को लाभ, मेधावियों का सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, ग्रामीण आजीविका और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री प्राकृतिक खेती अपनाने वाले उन्नत किसानों से चर्चा करेंगे। वे उनके अनुभव जानेंगे और प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं पर संवाद करेंगे। 215 महिला समूहों को 10.8 करोड़ की मदद राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत झाबुआ जिले के 215 स्व-सहायता समूहों को 10.8 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर आयोजित ‘आजीविका मेला’ प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।
Source link

