टेस्ला की सेकेंड जनरेशन रोडस्टर 1 अक्टूबर को आएगी:मस्क बोले- गो फॉर लॉन्च; कार में थ्रस्टर्स मिल सकते हैं, जिससे उड़ भी सकेगी




इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला अपनी सेकेंड जनरेशन ‘रोडस्टर’ स्पोर्ट्स कार 1 अक्टूबर को लाएगी। कंपनी ने X पर “गो फॉर लॉन्च” लिखकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में 10.01 की तारीख लिखी है। इस कार में कोल्ड गैस थ्रस्टर्स दिए जा सकते हैं, जिनकी मदद से यह कार शायद हवा में थोड़ा उड़ भी सकेगी। उड़ने का मतलब यह नहीं कि कार आसमान में प्लेन की तरह यहां-वहां घूम पाए। यह सिर्फ परफॉर्मेंस बूस्ट और शॉर्ट-टर्म लिफ्ट के लिए हो सकता है। 2017 में पहली बार अनाउंसमेंट हुई थी, कई बार टली लॉन्चिंग टेस्ला ने अपनी 2nd जनरेशन रोडस्टर कार को सबसे पहले नवंबर 2017 में दिखाया था। हालांकि, इसके बाद कई बार इसकी प्रोडक्शन और लॉन्च डेट को आगे बढ़ाया। पहले माना जा रहा था कि कार 2020 तक सड़कों पर होगी, लेकिन डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी दिक्कतों के कारण इसमें करीब 8 साल की देरी हो चुकी है। पुरानी डिजाइन पूरी तरह बदली, नए अवतार में आएगी कार हाल ही में आई टेक वेबसाइट ‘द इंफॉर्मेशन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला ने 2017 में पेश किए गए रोडस्टर के पुराने डिजाइन को पूरी तरह से बदल दिया है। 1 अक्टूबर को पेश होने जा रही कार बिल्कुल नए और अपग्रैडेड डिजाइन के साथ आएगी। कंपनी ने कार के फीचर्स को अभी तक सीक्रेट रखा है। सैम आल्टमैन और मस्क के बीच बहस हो चुकी कार की लॉन्चिंग में देरी को लेकर बीते साल इलॉन मस्क और ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन के बीच सोशल मीडिया पर बहस भी हुई थी। आल्टमैन ने X पर लिखा था कि 50 हजार डॉलर की बुकिंग फीस देने के बाद 7.5 साल का इंतजार बहुत लंबा लगता है। इस पर जवाब देते हुए मस्क ने दावा किया था कि आल्टमैन को उनकी बुकिंग फीस पहले ही रिफंड की जा चुकी है। प्रोडक्शन में लग सकते हैं 12 से 18 महीने भले ही कंपनी 1 अक्टूबर को कार का अनवील करने जा रही हो, लेकिन इसे बाजार में उतरने में अभी और वक्त लगेगा। इलॉन मस्क खुद यह कह चुके हैं कि अनवील इवेंट के बाद भी रोडस्टर का प्रोडक्शन शुरू होने में कम से कम 12 से 18 महीने का समय लग सकता है। रोडस्टर टेस्ला की पहली कार टेस्ला की पहली कार ‘रोडस्टर’ थी, जिसे लोटस कंपनी की कार के ढांचे पर तैयार किया जाना था ताकि लागत कम रहे। लेकिन एलन मस्क को यह बेसिक प्लान मंजूर नहीं था। वे चाहते थे कि रोडस्टर इतनी खूबसूरत और पावरफुल हो कि लोग देखते ही रह जाएं। मस्क खुद हर दो हफ्ते में सिलिकन वैली जाकर डिजाइन मीटिंग्स में हिस्सा लेते और बदलाव करवाते। उनकी हर सलाह को मानना कंपनी के लिए जरूरी था। मस्क ने 5 बड़े बदलाव करवाए 5 बदलावों के कारण रोडस्टर की लागत बढ़ी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!