तरनतारन में 12 साल बाद खुला फर्जीवाड़ा:1.90 लाख लेकर बनवाया नकली आर्म्स लाइसेंस, रिवॉल्वर समेत ठगी के आरोप में केस दर्ज

तरनतारन में 12 साल बाद खुला फर्जीवाड़ा:1.90 लाख लेकर बनवाया नकली आर्म्स लाइसेंस, रिवॉल्वर समेत ठगी के आरोप में केस दर्ज




तरनतारन जिले की सिटी पट्टी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाकर 1.90 लाख रुपए ठगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता से फर्जी लाइसेंस और उसके आधार पर रखी 32 बोर की रिवॉल्वर भी जब्त की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि करीब 12 साल पहले उसने अपने घर के पास ‘बाबा दीप सिंह क्लॉथ हाउस’ नाम से कपड़े की दुकान खोली थी। कुछ समय बाद शरारती तत्वों ने उसकी दुकान लूटने का प्रयास किया, जिसके बाद उसने अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस बनवाने का फैसला किया।शिकायत के अनुसार, इसी दौरान उसकी मुलाकात पंडोरी गोला निवासी करण सिंह से हुई। करण सिंह ने सरकारी दफ्तरों में अपने संपर्क होने का झांसा देकर उसे आर्म्स लाइसेंस और 32 बोर की रिवॉल्वर बनवाने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में आरोपी ने 2 लाख 50 हजार रुपए की मांग की, लेकिन बाद में रिवॉल्वर सहित यह डील 1 लाख 90 हज़ार रुपए में तय हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अगस्त 2021 में किश्तों में आरोपी को कुल 1 लाख 90 हजार रुपए का भुगतान किया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को एक हथियार लाइसेंस दिया आरोपी ने शिकायतकर्ता को एक हथियार लाइसेंस दिया, जिस पर 32 बोर की रिवॉल्वर पंजीकृत थी। उस समय उसने लाइसेंस की ऑनलाइन जांच नहीं करवाई थी। जब लाइसेंस की अवधि समाप्त होने वाली थी और नवीनीकरण के लिए इसे सत्यापित करवाया गया, तब पता चला कि लाइसेंस पूरी तरह से नकली था। डीएसपी रविशेर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पंडोरी गोला निवासी करण सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के पास से नकली हथियार लाइसेंस और 32 बोर की रिवॉल्वर जब्त कर ली है। डीएसपी ने आगे बताया कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!