दुल्हन को लेकर लौट रही गाड़ी पलटी, बच्ची की मौत:कोरबा में महिलाएं और बच्चों समेत 10 लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

दुल्हन को लेकर लौट रही गाड़ी पलटी, बच्ची की मौत:कोरबा में महिलाएं और बच्चों समेत 10 लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज




कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। गवन (नई दुल्हन) लेकर लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास हुई। तूफान वाहन (CG 11 BJ 9084) ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द की ओर जा रहा था। वाहन में लगभग 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसे में एक बच्ची की मौत हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को बांकी मोंगरा के एसईसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दर्री सीएसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि यह वाहन सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव का था, जिसे किराए पर लिया गया था। घटना के बाद से वाहन चालक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!