देवास पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी पैनी नजर

देवास पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी पैनी नजर




देवास पुलिस ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम को शहर में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरा। नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के सभी थानों का पुलिस बल फ्लैग मार्च में शामिल हुआ। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई। सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने पुष्टि की कि सभी थाना क्षेत्रों का पुलिस बल इसमें शामिल था और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!