देश में 4.7 लाख गाड़ियां बिकीं,पिछले साल से 33% ज्यादा:मारुति-हुंडई की एक महीने में रिकॉर्ड सेल; कम ब्याज दर और टैक्स राहत से मांग बढ़ी
ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी मंथली सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में कारों की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इस दौरान गाड़ियों की कुल बिक्री करीब 4.7 लाख यूनिट्स रहने का अनुमान है। पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा लगभग 3.5 लाख यूनिट्स था। इस तरह पूरे ओवरऑल मार्केट ने साल-दर-साल आधार पर लगभग 33% की मजबूत ग्रोथ हासिल की है। मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया की ऑल-टाइम हाई बिक्री के दम पर पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री ने यह रिकॉर्ड ग्रोथ हासिल की है। कारों की बिक्री बढ़ने की वजहें मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी के अनुसार, इस ग्रोथ के पीछे 3 बड़े कारण रहे हैं… मारुति सुजुकी: रिकॉर्ड 1.96 लाख यूनिट्स की बिक्री मार्केट लीडर मारुति सुजुकी ने जुलाई महीने में देशभर में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने कुल 1,96,203 यूनिट्स बेचीं, जो जुलाई 2025 में बेची गई 1,37,776 यूनिट्स के मुकाबले 43.4% अधिक है। पार्थो बनर्जी ने बताया कि कंपनी को एंट्री-लेवल स्मॉल कार से लेकर SUV तक, सभी सेगमेंट्स में ऑल-राउंड ग्रोथ मिली है। इसके अलावा, अल्टरनेट फ्यूल यानी CNG मॉडल्स की डिमांड भी काफी मजबूत बनी हुई है। हुंडई: अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल्स हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भी अब तक की सबसे बेस्ट डोमेस्टिक मंथली सेल्स रिपोर्ट दर्ज की है। कंपनी ने जुलाई में 54,210 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 23.3% ज्यादा है। कंपनी के MD और CEO तरुण गर्ग ने कहा, “शुरुआत से लेकर अब तक का हमारा यह सबसे अधिक मंथली वॉल्यूम है। यह हुंडई ब्रांड पर ग्राहकों के अटूट विश्वास को दर्शाता है।” टाटा की सेल्स 58% और महिंद्रा 20% चढ़ी भारतीय कंपनियों ने भी डबल डिजिट में तगड़ी ग्रोथ की है। अन्य प्रमुख कंपनियों का प्रदर्शन
Source link

