धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:सांसद पर दुष्कर्म के आरोप पर कांग्रेस को घेरा; कहा-फास्ट ट्रैक में हो सुनवाई
धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मणिपुर से कांग्रेस सांसद प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर सवाल उठाए। भाजपा नेताओं ने मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोप साबित होने पर कड़ी सजा की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिला सम्मान, कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मुद्दा भी उठा। पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी ने सांसद पर लगे आरोपों की तुरंत सुनवाई की बात कही। धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद के मामले में राजनीतिक बचाव की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जेएनयू भी सांसद के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। एसआईआर पर सुधीर शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची से फर्जी, दोहरे और मृत मतदाताओं के नाम हटाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की शुद्धता के लिए जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर इस प्रक्रिया को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। महिला सम्मान और निष्पक्ष जांच के मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं भाजपा नेताओं ने दोहराया कि महिला सम्मान और निष्पक्ष जांच के मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। सरवीन चौधरी ने कहा कि महिला सम्मान पूरे समाज की जिम्मेदारी है, किसी पार्टी का नहीं। पूर्व विधायक अरुण कुमार मेहरा कूका ने कांग्रेस पर महिला सम्मान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
Source link

