नसबंदी के बाद दो-दो महिलाओं की मौत, फिर भी अभी तक मुआवजा नहीं दिया: धीरज बाकलीवाल
हेल्थ रिपोर्टर| भिलाई सरकारी अस्पतालों में जांच संख्या घोंटने व मरीजों की दी जने वाली दवाएं अधोमानक मिलने से पूर्व महापौर व दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने आक्रोश प्रकट किया। इसके लिए वह मय कार्यकर्ता कलेक्टर अभिजीत सिंह से मिले। ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं में दिन पर दिन आ रही कमी को दुरुस्त करने मांग की। बताया कि नसबंदी ऑपरेशन के उपरांत दो-दो महिलाओं की मौत हो गई। उनको दी गई दवा जांच में अधो मानक मिली। फिर भी मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं किया गया। आरोप लगाया कि नसबंदी के दौरान मौत होने पर विभाग की तरफ से दो लाख रुपए की मुआवजा राशि भी दोनों महिलाओं के परिजनों को नहीं दी गई। कहा कि स्कूलों में बच्चों की सेहत की जांच करने वाली टीम को पूरी दवाई नहीं दी जा रही। यहां तक कि मरच्यूरी में छह माह से 8 फ्रीजर में 4 खराब हैं। चार से ज्यादा शव होने पर शव को बाहर रखना पड़ता है। फिर भी विभाग नया फ्रीजर नहीं खरीद रहा है। इस दौरान बाकलीवाल के साथ नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, दीपक दुबे, रायसिंह ढिकोला, प्रेमलता साहू, दुष्यंत देवांगन, केके सिंह, सुरेंद्र राजपूत, जमुना साहू, पोषण साहू, आनंद ताम्रकार, राहुल शर्मा, मुकेश साहू, अनूप वर्मा, ओमप्रकाश जोशी, बिजेंद्र भारद्वाज, भीम सेन, खुर्शीद अहमद, मनीषा सोनी, संजय बत्रा, दुष्यंत साहू, आदित्य नारंग, चंद्रशेखर पारख, दीपक जैन,अनिल राव, राकेश यादव, प्रीतम देशमुख , कुंदन सोनी , अंश चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
Source link

