नीतीश को देखते ही लगाए ‘सुपर CM जिंदाबाद’ के नारे:अक्टूबर से बिहार यात्रा कर सकते पूर्व सीएम, संजय झा से बोले- लोगों से अच्छे से मिलिए
पूर्व सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे। नीतीश कुमार के पहुंचते ही वहां मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं ने ‘सुपर CM जिंदाबाद’ के नारे लगाए। संजय झा ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार ने उन्हें कार्यकर्ताओं से मिलने और उनकी समस्याओं से जुड़े कागजात लेने को कहा। नीतीश कुमार ने संजय झा से कहा कि आप आ गए हैं, सभी लोगों से अच्छे से मिलिए और सबका कागज लीजिए। इसके बाद उन्होंने संजय झा को दोपहर 3 बजे अपने पास आने को कहा। संजय झा ने कहा कि बरसात के बाद बिहार यात्रा का पूर्व सीएम से आग्रह किया है। नीतीश और संजय झा की मुलाकात की तस्वीरें… सीवान AK-47 मामले पर सरकार की कार्रवाई गिनाई सीवान के AK-47 मामले पर संजय झा ने कहा कि घटना के बाद केंद्र और बिहार सरकार ने कार्रवाई की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा कि छात्रों के ऊपर दर्ज केस को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि सीवान में हुई घटना के बाद बिहार सरकार ने तुरंत संबंधित लोगों को सस्पेंड किया। सरकार ने मामले में जो भी कार्रवाई संभव थी, वह की है। तेजस्वी पर बोले- पार्ट टाइम पॉलिटिक्स करते हैं संजय झा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पार्ट टाइम पॉलिटिक्स करते हैं। जब यह मामला देशभर में उठा था, तब तेजस्वी यादव विदेश में थे। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन खत्म हो चुका है और जिनकी समस्याएं थीं, उन्हें सुना जा चुका है। ऐसे में तेजस्वी यादव अब आंदोलन क्यों कर रहे हैं। संजय झा ने कहा कि तेजस्वी यादव की पार्टी बिखरने के कगार पर है और पार्टी अब उनके कंट्रोल में नहीं रही है। उन्हें अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।
छात्र आंदोलन पर बोले- आंदोलन करना अधिकार आज से शुरू हो रहे छात्रों के महाआंदोलन पर संजय झा ने कहा कि आंदोलन करना छात्रों का अधिकार है। अगर छात्रों की कोई समस्या है तो वे आंदोलन करें। सरकार उनकी समस्या का समाधान करेगी। बिहार में जितनी बहाली हुई है, उतनी किसी दूसरे राज्य में नहीं हुई है। सरकार छात्रों की मांगों और समस्याओं पर जरूर ध्यान देगी।
Source link

