पंचायत चुनाव के लिए पुलिस ने की रात्रि चौपाल:शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान का दिया संदेश, लोगों से की सहयोग की अपील
धौलपुर के अलीगढ़ गांव में 2 अक्टूबर को थाना कंचनपुर पुलिस ने पंचायत चुनाव के लिए रात्रि चौपाल लगाई। हनुमान मंदिर पर हुई इस चौपाल में सभी समाज के लोग, मतदाता और संभावित प्रत्याशी शामिल हुए। चौपाल में पुलिस ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने पर बात की। थानाधिकारी ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी दबाव या लालच से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग मांगा। पुलिस अधिकारियों ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि वे बिना डर या दबाव के वोट डालें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। थाना कंचनपुर पुलिस ने बताया कि वे पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। चौपाल का समापन ‘निर्भीक मतदान-शांतिपूर्ण चुनाव-मजबूत लोकतंत्र’ के संदेश के साथ हुआ।
Source link

