पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की परिचय बैठक,रणनीति पर चर्चा:नेता बोले- कार्यकर्ता तैयार, पार्टी को मिलेगा मजबूत जनसमर्थन
पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की ओर से पंचायत समिति बस्सी में परिचय बैठक आयोजित की गई। आगरा रोड स्थित लॉज के पास राजा बाग मंदिर में हुई बैठक की अध्यक्षता भाजपा की बस्सी पंचायत चुनाव प्रभारी रत्ना कुमारी ने की। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा के पंचायत चुनाव प्रभारी आलोक पारीक, नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश सहित भवानी पंचायत समिति बस्सी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व पंचायत सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान पंचायत चुनाव में पार्टी की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर मंथन किया गया। आलोक पारीक ने कहा- पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी पार्टी को मजबूत जनसमर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी मैदान में जुटने और पार्टी को पंचायत स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। रत्ना कुमारी ने भी कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही चुनाव में पार्टी की जीत का आधार बनेगी। बैठक में जनसंपर्क बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर भी चर्चा हुई।
Source link

