पंजाब में फर्जी PCS बनकर AAP नेता से शादी:अविवाहित बताया, उम्र कम दिखाने के लिए दस्तावेजों से छेड़छाड़; 18 साल के बेटे की मां




फतेहगढ़ साहिब में आम आदमी पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी, जिला परिषद सदस्य और मार्केट कमेटी सरहिंद के चेयरमैन अमरिंदर सिंह मंडोफल से एक महिला ने फर्जी PCS अधिकारी बनकर शादी कर ली। महिला और उसके परिवार ने शादी से पहले उसे PCS अधिकारी, अविवाहित और कम उम्र का बताया था। हालांकि अमरिंदर सिंह ने जब अपने स्तर पर जांच की, तो पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा थी, उसका तलाक हो चुका था। उसका करीब 18 साल का बेटा भी है। उन्हें उम्र कम दिखाने के लिए दस्तावेजों में छेड़छाड़ के सबूत भी मिले। महिला घर से कीमती जेवरात लेकर चली गई
अमरिंदर ने आरोप लगाया कि उन्हें इस पूरी जानकारी से जानबूझकर अनजान रखा गया और गलत पहचान एवं दस्तावेजों के आधार पर शादी करवाई गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद महिला घर से कीमती जेवरात और अन्य सामान लेकर चली गई। धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज
अमरिंदर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला मनविंदर कौर सहित छह लोगों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में मनविंदर का भाई तरलोचन सिंह, मां वरिंदरजीत कौर, नरिंदर सिंह गोल्डी (ताया का लड़का), रूपिंदर कौर (भाभी) और गांव के पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह राणा शामिल हैं। सभी आरोपी तरनतारन जिले के भिखीविंड थाना क्षेत्र के गांव सुरसिंह के रहने वाले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शादी में पहुंचे थे AAP के कई बड़े नेता
इस मामले की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि फरवरी 2026 में हुई इस शादी में आम आदमी पार्टी से जुड़े कई बड़े नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। शादी समारोह में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री तरनप्रीत सिंह सौंध सहित कई राजनीतिक हस्तियों के पहुंचने की बात सामने आई है। इस दौरान नेताओं के साथ खुशियां मनाने और भांगड़ा डालने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!