पठानकोट में कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क की समीक्षा बैठक:भोआ-पठानकोट के विकास को ₹525 करोड़ का खाका तैयार, सड़कों पर ₹425, बिजली के लिए ₹100 करोड़ होंगे खर्च




पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) कार्यालय, सरना में जिला और विभागीय अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य एजेंडा पठानकोट जिले में जारी सड़क निर्माण, कनेक्टिविटी में सुधार, मंडी बोर्ड के कार्यों की प्रगति, नए बिजली फीडर और ट्रांसफार्मर स्थापित करने जैसे बुनियादी ढांचागत कार्यों की समीक्षा करना था। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, मंडी बोर्ड और पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों से ग्राउंड रिपोर्ट ली और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। सड़क नेटवर्क के लिए ₹425 करोड़ मंजूर कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि भोआ क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और सुधारीकरण के लिए लगभग ₹425 करोड़ की लागत से विकास कार्य जारी हैं। गुणवत्ता पर विशेष जोर: बारिश के मौसम के कारण जिन सड़कों का काम प्रभावित हुआ है, उसे मौसम साफ होते ही तेज गति से पूरा करने की हिदायत दी गई है। मंडी बोर्ड और नए पुल: मंडी बोर्ड द्वारा बनाई जा रही सड़कों पर बैडमिक्स और प्रीमिक्स डालने की प्रक्रिया में तेजी लाने और नए मंजूर पुलों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया है ताकि ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिले। बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर पर ₹100 करोड़ होंगे खर्च; 12 नए फीडर लगेंगे जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारू और मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा दिए गए ₹100 करोड़ के फंड की समीक्षा की गई। नए फीडर की स्थापना: भोआ क्षेत्र में करीब 12 नए बिजली फीडर स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें भड़ोली और रछपालमा में काम पहले से जारी है। धार क्षेत्र पर विशेष ध्यान: धार कलां के पहाड़ी क्षेत्र में हाल ही में बड़े ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी से बाधित हुई बिजली आपूर्ति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिजली तारों पर कुंडी लगाई तो सीधे दर्ज होगी FIR कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने बिजली आपूर्ति में व्यवधान डालने वाली गैर-कानूनी गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रात के समय जंगली जानवरों को पकड़ने या मारने के लिए मुख्य बिजली लाइनों में अवैध कुंडी लगाते हैं। इससे न केवल बिजली का फ्यूज उड़ता है बल्कि पूरे गांव की बत्ती गुल हो जाती है। मंत्री ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ऐसी जानलेवा और गैर-कानूनी हरकतें करने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पर सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। 20 दिन बाद फिर होगी समीक्षा बैठक कटारूचक्क ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मकसद विकास कार्यों को केवल कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना है। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि आज की बैठक में तय किए गए सभी लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए ठीक 20 दिन बाद दोबारा रिव्यू मीटिंग की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!