पानीपत में घर में मिली गर्दन कटी युवक की लाश:फर्श पर बह रहा था खून, अलग रह रही पत्नी ने देखा, परिवार बोला- सुसाइड
हरियाणा के पानीपत में एक 39 वर्षीय युवक की उसके घर में गर्दन कटी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना का पता उस वक्त लगा, जब अलग रह रही उसकी पत्नी चर्च से लौट कर उससे मिलने पहुंची थी। मृतक की पहचान सुनील(39) के रूप में हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही ASP, CIA टीमें और FSL प्रभारी डॉ. नीलम आर्या मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, परिवार का दावा है कि ये सुसाइड है। जबकि पुलिस और FSL टीम की टीम में ये हत्या होने प्रतीत हो रहा है। शव का आज पोस्टमॉर्टम होगा, जिसके बाद ये गुत्थी सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां पढ़िए, मृतक के भाई ने क्या-क्या बताया… अब यहां पढ़िए, वो दो बातों, जो हत्या की ओर इशारा कर रही… थाना प्रभारी बोले- पोस्टमॉर्टम में खुलेगा राज
इस बारे में किला थाना प्रभारी SI सुरेश ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। शव को मॉर्च्युरी हाउस रखवाया गया है। परिवार आत्महत्या की बात कह रहा है। जबकि प्रारंभिक जांच में सुसाइड नहीं लग रहा है। शव का आज पोस्टमॉर्टम होगा। इसके बाद ही मामले की गुत्थी सुलझेगी।
Source link

