पूर्णिया में कोल्ड ड्रिंक से भरी वैन ऑटो से टकराई:गाड़ी के नीचे दबने से महिला की मौत, जलावन लेने घर से निकली थी

पूर्णिया में कोल्ड ड्रिंक से भरी वैन ऑटो से टकराई:गाड़ी के नीचे दबने से महिला की मौत, जलावन लेने घर से निकली थी




पूर्णिया में कोल्ड्रिंक से भरी तेज रफ्तार पिकअप वैन ऑटो से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला घर से जलावन लेने निकली थी, इस दौरान हादसे की शिकार हो गई। मृतका की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के वार्ड 9 बहादुरपुर निवासी गुड़िया कुमारी(35) के तौर पर हुई है। कुछ साल पहले पिता दुलालचंद पासवान की मौत हो गई थी। घटना हरदा के मेहता चौक के पास की है। गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई परिजनों ने बताया कि गुड़िया रोज की तरह घर से जलावन लेने निकली थी। सड़क किनारे पैदल जा रही थी। इसी दौरान गेड़ाबाड़ी की ओर से पूर्णिया जा रही पिकअप वैन ने पहले एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप अनियंत्रित हो गई और कुछ दूर आगे जाकर सड़क किनारे पैदल जा रही गुड़िया के ऊपर पलट गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इस बीच ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और मृतका के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!