पूर्णिया में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत:शादी समारोह से कटिहार लौट रहा था, हादसे के बाद तड़पता छोड़ गए 2 दोस्त

पूर्णिया में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत:शादी समारोह से कटिहार लौट रहा था, हादसे के बाद तड़पता छोड़ गए 2 दोस्त




पूर्णिया में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वो अपने 2 दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। लौटते वक्त बाइक का बैलेंस बिगड़ा और पेड़ से टक्कर हो गई। हादसे के बाद दो दोस्त फरार हो गए। मृतक की पहचान कटिहार के रौतारा थाना क्षेत्र के राजबाड़ा कुचिया टोला निवासी संजय उरांव का बेटे नीतीश कुमार (21) है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलवा के पास की है। राहगीर के बचाने में बाइक का बैलेंस बिगड़ा मृतक के पिता संजय उरांव ने बताया कि नीतीश कुमार पंकज और संजीव के साथ पूर्णिया के रानीपतरा स्थित दुहनिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी समारोह खत्म होने के बाद तीनों दोस्त एक ही बाइक से वापस कटिहार अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलवा के पास सड़क पार कर रहे एक राहगीर को बचाने में बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद उसके दोनों दोस्त पंकज और संजीव घायल नीतीश को तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने जब सड़क पर युवक को पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
समय रहते अस्पताल ले जाया जाता तो बच जाती जान परिवार वाले और ग्रामीण नीतीश की मौत के लिए उसके दोनों दोस्तों को जिम्मेदार मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर ससमय नीतीश को अस्पताल पहुंचाया जाता तो आज वो जिंदा होता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!