पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना को डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि:परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, जनसेवा के कार्यों को किया याद
खैरथल-तिजारा जिले में किशनगढ़बास क्षेत्र के बघेरी कलां गांव में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने हेमसिंह भड़ाना के सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान को सदैव स्मरणीय बताया। परिवार के सदस्यों से गहरी संवेदना व्यक्ति की
दिया कुमारी ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है, और इस कठिन समय में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। जनसेवा के कार्यों को किया याद
इस दौरान उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी दिवंगत पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय भड़ाना द्वारा किए गए जनसेवा कार्यों को याद किया।
Source link

