पेशाब के लिए रुके व्यक्ति की बाइक चोरी:कोरबा में पीछा कर पकड़ा, चाकू और 14 चाबियां जब्त

पेशाब के लिए रुके व्यक्ति की बाइक चोरी:कोरबा में पीछा कर पकड़ा, चाकू और 14 चाबियां जब्त




कोरबा के बांकीमोंगरा क्षेत्र में पेशाब के लिए रुके एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। ग्रामीणों और पीड़ित के चाचा की मदद से चोर को पीछा कर पकड़ा गया। आरोपी के पास से चोरी की बाइक, धारदार चाकू और अलग-अलग वाहनों की 14 चाबियां जब्त की गई हैं। यह घटना पश्चिम बांकीमोंगरा क्षेत्र के शुक्लाखार में हुई। पीड़ित गेवरा खदान से काम कर दोपहर करीब 3:30 बजे अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रहा था। तेंदुकोना मोहल्ला पुल के पास देवरी रोड पर वह पेशाब के लिए रुका। उसने अपनी बाइक खड़ी की और चाबी निकालना भूल गया। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग उसके पास आए और बांकीमोंगरा का रास्ता पूछने लगे। पीड़ित जब पेसाब के लिए थोड़ा आगे बढ़ा, तो उनमें से एक व्यक्ति ने उसकी बाइक चालू की और लेकर भाग गया। चांदनी चौक में चोर को रोकने की कोशिश पीड़ित ने तुरंत अपने चांदनी चौक में रहने वाले चाचा को फोन कर घटना की जानकारी दी और चोर को रोकने के लिए कहा। चोर जब चांदनी चौक पहुंचा, तो पीड़ित के चाचा ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान चोर ने एक युवती को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश की। पीछा कर शुक्लाखार के पास पकड़ा गया आरोपी इसके बाद ग्रामीणों और पीड़ित के चाचा ने उसका पीछा किया और शुक्लाखार के पास उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, धारदार चाकू और 14 अलग-अलग गाड़ियों की चाबियां बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के दो अन्य साथी घटना स्थल से ही भाग निकले, जिनकी तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!