फरीदकोट में रातभर SSP दफ्तर समक्ष अकालियों का हंगामा:जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भड़के; नगर कौंसिल चुनाव को लेकर खींचतान

फरीदकोट में रातभर SSP दफ्तर समक्ष अकालियों का हंगामा:जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भड़के; नगर कौंसिल चुनाव को लेकर खींचतान




फरीदकोट में बुधवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब सिटी पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान शहरी सतीश ग्रोवर को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते ही पार्टी नेताओं व वर्करों ने रात के समय ही मिनी सचिवालय पहुंच कर एसएसपी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए सतीश ग्रोवर की तुरंत रिहाई और गिरफ्तारी का कारण सार्वजनिक करने की मांग रखी। इस दौरान अकाली वर्करों व पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई और बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। जानकारी के अनुसार यह मामला नगर कौंसिल चुनाव को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और अकाली दल के बीच चल रही खींचतान से ही जुड़ा हुआ है। विरोधियों के खिलाफ हथकंडे अपना रही आप अकाली दल का आरोप है कि कौंसिल चुनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टी द्वारा विरोधियों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए हर तरह के हडकंडे अपनाए जा रहे है। पहले नामांकन पत्र भरने से रोका गया और बाद में नामांकन रद करने की कोशिश की गई। जब दोनों कार्रवाई में विफल रहे तो अब उनके नेताओं को चुनाव प्रक्रिया से दूर करने की योजना के तहत सतीश ग्रोवर को गिरफ्तार किया गया जबकि बाकी अन्य नेताओं के घर दबिश दी गई। पुलिस के दबाव में कार्रवाई का लगाया आरोप इस प्रदर्शन के दौरान अकाली नेता विजय छाबड़ा,सतीश ग्रोवर की पत्नी व नगर कौंसिल की पूर्व अध्यक्ष उमा ग्रोवर और हल्का इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा की पत्नी सुखजीव कौर रोमाणा ने आरोप लगाया कि फरीदकोट से विधायक गुरदित्त सिंह सेखों के दबाव में पुलिस कार्रवाई कर रही है और विपक्षी नेताओं को चुनाव प्रचार से रोकने के उद्देश्य से गिरफ्तारियां की जा रही हैं। संभावित हार से बौखलाई है आम आदमी पार्टी चुनावों में संभावित हार की आशंका के चलते आम आदमी पार्टी द्वारा पुलिस से विरोधियों को डराया जा रहा है पर अकाली दल कार्यकर्ता दबाव की राजनीति से प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी द्वारा सत्ताधारियों को आम लोगों के सामने बेनकाब किया जाएगा और जरूरत महसूस हुई तो शहर के बाजार बंद करवा कर तीखा संघर्ष किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!