फरीदाबाद के मकान में मिला व्यक्ति का शव:काम पर गया था परिवार, शराब पीने का आदी; फॉरेंसिंक टीम ने जुटाए साक्ष्य

फरीदाबाद के मकान में मिला व्यक्ति का शव:काम पर गया था परिवार, शराब पीने का आदी; फॉरेंसिंक टीम ने जुटाए साक्ष्य




हरियाणा के फरीदाबाद शहर की डबुआ कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम किराए पर रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। व्यक्ति का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। पड़ोसियों ने जब उसे घर के अंदर जमीन पर गिरा हुआ देखा और आवाज देने के बावजूद वह नहीं उठा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। सभी सदस्य काम पर गए हुए थे जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पुष्पेंद्र (40) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का रहने वाला था और फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी के ए-ब्लॉक में किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र दिहाड़ी मजदूरी करता था और तीन भाइयों में से बीच का भाई था। वह शादीशुदा था और उसकी पत्नी भी एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे। पड़ोसियों ने परिजनों को दी सूचना पुष्पेंद्र भी सुबह एक हलवाई के साथ काम पर गया था, लेकिन दोपहर करीब दो बजे वह वापस घर लौट आया था। इसके बाद वह घर के अंदर ही था। शाम के समय जब परिवार के लोग अपने काम से वापस लौट रहे थे, तभी पड़ोसियों का फोन आया कि पुष्पेंद्र घर के अंदर जमीन पर गिरा पड़ा है और उठ नहीं रहा है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग तुरंत घर पहुंचे। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा, तो पुष्पेंद्र जमीन पर पड़ा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। शराब पीने का आदी था परिजनों का कहना है कि पुष्पेंद्र शराब पीने का आदी था। उन्हें आशंका है कि संभवतः उसने ज्यादा शराब पी ली होगी, जिसके कारण उसकी मौत हो सकती है। हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है और यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। फॉरेंसिंक टीम ने जुटाए साक्ष्य थाना प्रभारी संग्राम दहिया ने बताया कि डबुआ कॉलोनी के ए-ब्लॉक में किराए पर रहने वाले पुष्पेंद्र नामक व्यक्ति का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम से जांच करवाई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!