फरीदाबाद के होटल में युवक ने किया सुसाइड:कमरे में फांसी से लटका मिला शव, प्रेम-प्रसंग के चलते डिप्रेशन में था

फरीदाबाद के होटल में युवक ने किया सुसाइड:कमरे में फांसी से लटका मिला शव, प्रेम-प्रसंग के चलते डिप्रेशन में था




फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र में स्थित पर्वतीय कॉलोनी के पास सोहना रोड से सटे एक होटल में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लव (21) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नालंदा, बिहार का रहने वाला था और वर्तमान में एनआईटी की राहुल कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक इसी होटल में साफ-सफाई का काम करता था। घटना पर्वतीय कॉलोनी के पास स्थित गोल्डन गेस्ट हाउस नामक होटल की है। थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि शाम करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। होटल का कमरा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो अंदर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पिछले कई दिनों से तनाव में था मामले को देखते हुए फोंरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की जांच की। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक का एक लड़की से प्रेम संबंध था और इसी बात को लेकर वह पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। परिवार के साथ भी इसी बात पर उसका विवाद हो रहा था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष माता-पिता के लिखित बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। रविवार को परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!