रोहतक में फाल्गुन द्वादशी पर निकाली शोभायात्रा:कलश यात्रा के साथ झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र, अघोरी की झांकी ने मोहा मन

रोहतक में फाल्गुन द्वादशी पर निकाली शोभायात्रा:कलश यात्रा के साथ झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र, अघोरी की झांकी ने मोहा मन




रोहतक में सेवा और समर्पण एसोसिएशन की तरफ से शहर फाल्गुन द्वादशी के अवसर पर कलश यात्रा व शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान निकाली गई झांकिया शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। सेवा और समर्पण एसोसिएशन की तरफ से निकाली शोभायात्रा व कलश यात्रा का शुभारंभ हुडा कॉम्प्लेक्स से किया गया, जो शहर का भ्रमण करते हुए काठ मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अघोरी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा के दौरान कलाकारों द्वारा अघोरी की झांकी निकाली गई, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। अघोरी की झांकी में पाउडर को उड़ाते हुए कलाकारों ने माहौल तैयार किया। वहीं मुंह से आग निकालते हुए कलाकारों ने सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। झांकी को देखने के लिए शहरवासी एक जगह ठहर गए। कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाएं
कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने बाबा श्याम का नाम लेते हुए सिर पर कलश धारण किए। इस दौरान बाबा श्याम के भजनों पर श्रद्धालु नाचते हुए चले। श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा श्याम की भक्ति का उत्साह इतना है कि उन्हें थकान भी महसूस नहीं हो रही। सभी भजनों पर झूमते हुए चलते रहे। रथ पर सवार होकर निकले श्याम बाबा
शोभायात्रा के दौरान श्याम बाबा की सवारी रथ पर निकाली गई। फूलों से श्याम बाबा का श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे रास्ते श्रद्धालु नाचते हुए यात्रा में शामिल हुए। ढोग नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालुओं के अंदर उत्साह व जोश देखने को मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!