फेयरवैल पार्टी की कार रैली मामले में एक्शन, 6-गाड़ियां जब्त:प्राइवेट स्कूल के स्टूडेंट्स खिड़कियों से लटके थे; ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई
टोंक के एक प्राइवेट स्कूल में 31 जनवरी को फेयरवैल पार्टी रखी गई। पार्टी के बाद बिना परमिशन कार रैली निकाली गई। इसमें बच्चे जान जोखिम में डालकर खिड़कियों से लटके नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 कार जब्त कर ली। टोंक डीएसपी मृत्युजंय मिश्रा ने बताया- रैली के लिए छात्र-छात्राओं ने पुलिस प्रशासन की अनुमति नहीं ली थी। रैली में कुछ ड्राइवरों ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया था। वाहनों की खिड़कियों से छात्र छात्राओ ने शरीर का काफी हिस्सा बाहर निकाल रखा था। उन्होंने खिड़की से लटककर अपनी जान जोखिम में डाली थी। इस वीडिय़ो से शहर की व्यवस्था प्रभावित हुई। स्टूडेंट्स ने स्वयं के जीवन को तो खतरे में डाला ही, वाहन चालकों ने यातायात नियमों का उल्लघंन भी किया गया। वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह वाहन जब्त किए हैं। इसमें दो किया कार, एक एमजी कार, एक क्रेटा कार, एक इको स्पोर्ट कार और एक स्कॉर्पियो कार शामिल है। डीएसपी मिश्रा ने बताया कि इस अनुशासनहीन कृत्य के संबंध में विद्यालय को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। पुलिस ने सभी विद्यालयों व माता-पिता से यह अपील की है कि यातायात नियमों की पूर्ण पालना करें एवं कराएं।
Source link

