बठिंडा पुलिस ने मेगा समाधान कैंप लगाया:83 लंबित शिकायतों का मौके पर किया निपटारा, सभी पक्षों को बुलाकर किया समाधान
बठिंडा पुलिस ने एक मेगा समाधान कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में लंबे समय से लंबित बड़ी संख्या में शिकायतों का समाधान किया गया। बठिंडा की एसएसपी ज्योति यादव बैंस ने बताया कि कैंप में लोगों की समस्याओं को सुना गया। आपसी सहमति से सुलझाई जा सकने वाली समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। कुल 83 आवेदनों का समाधान किया गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि मुख्य रूप से घरेलू विवाद, पैसों के बंटवारे से संबंधित विवाद, और ऐसे मामले बुलाए गए थे जिन्हें मौके पर ही सुलझाया जा सकता था। इन मामलों में संबंधित पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। अपराधों से संबंधित लोगों की याचिकाएं भी थीं शामिल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कैंप उन लंबित मामलों को सुलझाने के लिए आयोजित किया गया था, जहाँ जांच अधिकारी किसी पक्ष तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इसमें छोटे-मोटे अपराधों से संबंधित स्थानीय लोगों की याचिकाएं भी शामिल थीं। जनता की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही, क्योंकि शनिवार को अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
Source link

