बड़वानी में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 5 मई से:'माय भारत पोर्टल' पर होंगे रजिस्ट्रेशन, 5 जून तक चलेगा समर कैंप

बड़वानी में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 5 मई से:'माय भारत पोर्टल' पर होंगे रजिस्ट्रेशन, 5 जून तक चलेगा समर कैंप




बड़वानी में ग्रीष्मकालीन समर कैंप के आयोजन को लेकर गुरुवार दोपहर पुलिस सभागृह में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी और जिले के समस्त खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 5 मई से 5 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर चार खेलों और प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर दो-दो खेलों के प्रशिक्षण कैंप लगेंगे। इच्छुक प्रतिभागी ‘माय भारत पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पुलिस अधीक्षक शुक्ल ने जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों और खेल प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि समर कैंप का संचालन सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से हो। उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। शुक्ल ने यह भी निर्देश दिए कि शिविर के दौरान शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, मोबाइल के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता संबंधी गतिविधियां भी शामिल की जाएं। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अधिकारी संतरा निनामा, रक्षित निरीक्षक चेतन बघेल और सूबेदार सहित जिले के अन्य खेल प्रशिक्षक मौजूद थे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह समर कैंप बालक एवं बालिकाओं को खेलों से जुड़ने और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!