बद्दी पुलिस के 'ऑपरेशन गनडाउन' को राष्ट्रीय सम्मान:पुलिस एवं सुरक्षा श्रेणी में मिला प्रतिष्ठित सिल्वर स्कोच अवॉर्ड; गन कल्चर पर कसी नकेल

बद्दी पुलिस के 'ऑपरेशन गनडाउन' को राष्ट्रीय सम्मान:पुलिस एवं सुरक्षा श्रेणी में मिला प्रतिष्ठित सिल्वर स्कोच अवॉर्ड; गन कल्चर पर कसी नकेल




बद्दी पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में चलाया गया विशेष अभियान “ऑपरेशन गनडाउन” अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है। इस अभियान को पुलिस एवं सुरक्षा श्रेणी में प्रतिष्ठित फाइनल सिल्वर स्कोच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में बढ़ते गन कल्चर और सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ धमकी भरे पोस्टों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया था। स्कोच अवॉर्ड देश का एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है, जो विस्तृत मूल्यांकन प्रक्रिया, विशेषज्ञों की जांच और जूरी के विचार-विमर्श के बाद प्रदान किया जाता है। बद्दी पुलिस द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के तहत तकनीकी टीमों ने एक हजार से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी की। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस सितंबर 2025 में स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 13 मामले दर्ज किए और 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए। अभियान के दौरान कुछ आरोपी अन्य राज्यों में फरार हो गए थे, जिन्हें भी तकनीकी निगरानी के जरिए गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस सख्ती का असर यह रहा कि क्षेत्र में गन कल्चर पर काफी हद तक लगाम लगी। इससे आम लोगों के साथ-साथ उद्योग जगत में भी सुरक्षा का माहौल बना। आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई इसके अतिरिक्त, बद्दी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ भी प्रदेश में सर्वाधिक मामले दर्ज किए और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की। महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए “प्रिवेंशन ऑफ क्राइम एंड अवेयरनेस” प्रोजेक्ट भी चलाया गया, जिसे स्कोच ऑफ मेरिट अवार्ड (सेमीफाइनलिस्ट) से नवाजा गया। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि यह बद्दी पुलिस के लिए गर्व की बात है और यह अवार्ड हर पुलिसकर्मी व अधिकारी की मेहनत का परिणाम है। हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्ती उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन गनडाउन” अभी भी जारी है। हाल ही में नालागढ़, मानपुरा और बरोटीवाला क्षेत्रों में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह उपलब्धि न केवल बद्दी पुलिस बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है, जो कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!