बिलासपुर में अनुराग ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर निशाना:बोले- प्रदेश को कर्ज के बोझ में डुबोया, केंद्र ने नहीं की बजट में कमी

बिलासपुर में अनुराग ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर निशाना:बोले- प्रदेश को कर्ज के बोझ में डुबोया, केंद्र ने नहीं की बजट में कमी




बिलासपुर जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अफवाहें फैलाने और झूठ बोलने में लगी है, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के बोझ में डूब गया है। ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार ने बेहतर प्रबंधन, संसाधन जुटाने और खर्च कम करने पर ध्यान दिया होता, तो प्रदेश की यह आर्थिक स्थिति न होती। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार की आर्थिक नीति केवल कर्ज लेकर ब्याज चुकाने तक सीमित रह गई है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लगातार कमजोर कर रही है। राज्य सरकार पर साधा निशाना सांसद अनुराग सिंह ठाकुर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं की गई। ठाकुर ने रेलवे परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र लगातार धन उपलब्ध करा रहा है, लेकिन राज्य सरकार अपनी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी और आवश्यक भूमि उपलब्ध नहीं करा पा रही है। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन परियोजना का किया जिक्र उन्होंने बताया कि रेलवे परियोजनाओं के लिए हिमाचल को लगभग 2200 करोड़ रुपये का योगदान देना है, फिर भी केंद्र सरकार सहयोग कर रही है।अनुराग ठाकुर ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन परियोजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से लगभग 3400 करोड़ रुपये की लागत से यह फोरलेन बना है, जो प्रदेश के विकास के लिए एक बड़ी सौगात है। काम करने पर ध्यान दे राज्य सरकार उन्होने कहा कि इस सड़क से प्रदेश में यातायात और व्यापार को बढ़ावा मिला है।इस दौरान अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार को नसीहत दी कि विकास कार्यों में राजनीति करने के बजाय मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मजबूती और विकास की नई दिशा मिल सकेगी। ठाकुर ने यह भी कहा कि जनता अब सच्चाई जान चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!