बेमेतरा में यादव समाज ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव:भव्य कलश यात्रा निकाली गई, 11 मेधावी छात्रों और पुलिसकर्मी सम्मानित




बेमेतरा में रविवार को यादव-ठेठवार समाज युवा प्रकोष्ठ की ओर से जिला स्तरीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजन बेसिक मैदान में हुआ। इसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यादव-ठेठवार और यदुवंशी समाज के लोग शामिल हुए। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। यात्रा कृष्ण मंदिर, भद्रकाली मंदिर, सिग्नल चौक और भारत माता चौक होते हुए बेसिक मैदान पहुंची। इसमें समाज की महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए। ढोल-नगाड़ों, धुमाल और डीजे की धुन पर युवा उत्साह के साथ झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान अखाड़ों में युवाओं ने शौर्य प्रदर्शन भी किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 11 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इसके अलावा समाज के पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। समाज को एकजुट और मजबूत बनाने पर जोर यादव-ठेठवार समाज के जिला अध्यक्ष जितेंद्र यदु ने समाज को एकजुट और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को नई दिशा और नई सोच के साथ आगे बढ़ाना जरूरी है। सभी लोगों को मिलकर सामाजिक विकास में योगदान देना चाहिए। युवा प्रकोष्ठ के बीपी यदु ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी यादव-ठेठवार समाज युवा प्रकोष्ठ की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। जिलेभर से समाज के लोगों की भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण यादव समाज के आराध्य देव हैं। उनके जन्मोत्सव में जिलेभर से बड़ी संख्या में समाज के लोगों का शामिल होना समाज की एकजुटता को दर्शाता है। यदुवंशी होने पर पूरे समाज को गर्व है। विधायक दीपेश साहू ने जताया आभार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू रहे। उन्होंने आयोजन के लिए यादव-ठेठवार समाज को बधाई दी। विधायक ने कहा कि समाज की ओर से दही हांडी और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन बेहद सुंदर तरीके से किया गया। उन्होंने समाज की एकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का माध्यम हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!