मनाली के मॉल रोड पर आपस में भिड़े टूरिस्ट:जमकर चले लात- घूंसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

मनाली के मॉल रोड पर आपस में भिड़े टूरिस्ट:जमकर चले लात- घूंसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस




कुल्लू जिले में मनाली के मॉल रोड पर पर्यटकों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना रात के समय हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस दृश्य को रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो विभिन्न प्लेटफॉर्म पर फैल गया। मनाली मॉल रोड के ऊपरी छोर पर पर्यटकों के बीच जमकर लात घूंसे चले ओर वीडियो भी वायरल हुआ, लेकिन पुलिस थाना मनाली में किसी भी पर्यटक की तरफ के इसी कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई। वारदात के समय तैनात नहीं था पुलिसकर्मी वैसे तो मॉल रोड मनाली पर पुलिस की गश्त होती है लेकिन बताया जा रहा है कि उस समय कोई भी पुलिस जवान वहां पर नहीं था। व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर का कहना है कि पर्यटक मनाली के मॉल रोड पर कपड़े उतार कर तेल मालिश करवा रहे होते हैं तो कई पर्यटक देर शाम नशे में धुत होकर हुड़दंगबाजी करते हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि मनाली मॉल रोड पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। थाना प्रभारी बोले- नहीं मिली शिकायत, जांच जारी पुलिस थाना मनाली के प्रभारी मुनीश शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस थाना में ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं है, फिर भी इस मामले का संज्ञान लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग नहीं करने दिया जाएगा जिससे दूसरे पर्यटकों और स्थानीय लोगों की शांति भंग हो और उन्हें असहज महसूस हो । उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!