महिला ने किराए के कमरे में किया सुसाइड:बेटे के किसी महिला के साथ चले जाने से परेशान थी, पति की पहले हो चुकी मौत
अरावली विहार थाना क्षेत्र की टाइगर कॉलोनी में पारिवारिक कलह और आर्थिक तनाव के चलते 47 साल की महिला सुनीता देवी ने सुसाइड कर लिया। मौजपुर हाउस के पास टाइगर कॉलोनी की रहने वाली महिला के पति तुलसीराम का पूर्व में ही निधन हो चुका था। उनके एक बेटा और एक बेटी है, जिनकी शादी हो चुकी है। बेटे रामगोपाल की शादी गढ़ बंजारी में हुई थी। अरावली विहार थाना क्षेत्र के एएसआई रोहिताश कुमार ने बताया कि महिला का बेटा रामगोपाल कथित तौर पर किसी अन्य महिला के साथ चला गया था। इसके बाद से महिला तनाव में रहने लगी थी। अलवर में किराए से रह रही थी दूसरा इनका कोई जमीन का विवाद भी है। इन दोनों कारणों के चलते महिला डिप्रेशन में रहने लगी थी। अब अचानक उसने कमरे में सुसाइड कर लिया। महिला का पीहर सावलाड़ी खेड़ली में है। ससुराल सेडू का नंगला कठूमर में है। घटना भी कठूमर की है। यहां अलवर में किराए पर रहते थे। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार मामले की जांच की जाएगी।
Source link

