मोतिहारी में स्टेशनरी दुकान से सूखा नशा बरामद:दुकानदार हिरासत में, 198 ट्यूब समेत भारी सामान जब्त, पुलिस का अभियान तेज

मोतिहारी में स्टेशनरी दुकान से सूखा नशा बरामद:दुकानदार हिरासत में, 198 ट्यूब समेत भारी सामान जब्त, पुलिस का अभियान तेज




मोतिहारी पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में केसरिया अंचल में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान एक स्टेशनरी दुकान से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने दुकान संचालक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। केसरिया इंस्पेक्टर निक्कू सिंह के नेतृत्व में डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया चौक स्थित एक स्टेशनरी दुकान पर छापा मारा गया था। 4 पैकेट में कुल 198 ट्यूब जब्त किए
गिरफ्तार दुकान संचालक की पहचान लड्डू सिंह उर्फ बलिराम सिंह के रूप में हुई है। वह राजकुमार सिंह का पुत्र और डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने दुकान से 4 पैकेट में कुल 224 पीस स्मोक पेपर, 50 एमएल के सनफिक्स एडिसिव के 3 पैकेट में कुल 48 ट्यूब और 10 एमएल के सनफिक्स एडिसिव के 4 पैकेट में कुल 198 ट्यूब जब्त किए। इसके अतिरिक्त, कोर इरेज व्हाइटनर के 22 पैकेट भी मिले, जिनमें प्रत्येक पैकेट में 10-10 पीस व्हाइटनर थे। सभी जब्त सामग्री को थाना लाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया कि जिले में सूखा नशा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नशा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!