मोहाली में एटीएम को गैस कटर से काटकर कैश उड़ाया:पकड़े जाने से बचने के लिए कैमरों पर किया स्प्रे पेंट, पुलिस जांच में जुटी

मोहाली में एटीएम को गैस कटर से काटकर कैश उड़ाया:पकड़े जाने से बचने के लिए कैमरों पर किया स्प्रे पेंट, पुलिस जांच में जुटी




मोहाली के खरड़-लांडरा हाईवे स्थित एक्सिस बैंक एटीएम के चोर एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी कैमरे में कैद न हो पाए, इसके लिए उन्होंने वहां पर लगे कैमरों पर स्प्रे पेंट कर दिया। माना जा रहा है कि यह चोरी लाखों रुपये चोरी की है। लेकिन इस बारे में कोई कुछ भी नहीं बोल रहा है। हालांकि पता चला चला है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दो से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। अब 4 प्वाइंटों में जानिए चोरी की वारदात कैसे हुई 1. मशीन को काट कैश लेकर हुए फरार पुलिस मुताबिक आरोपियों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। बूथ में घुसते ही उन्होंने सबसे पहले अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का पेंट स्प्रे कर दिया, ताकि उनकी पहचान रिकॉर्ड न हो सके। इसके बाद गैस कटर से मशीन को काटकर पूरा कैश निकाल लिया गया। 2. शट्‌टर खुला मिला तो तो संदेह हुआ घटना का पता उस समय चला, जब सुरक्षा कर्मी एटीएम बूथ खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि शटर आधा खुला हुआ था और बीच में अटका हुआ था। काफी मशक्कत के बाद शट्रर ऊपर उठाया गया तो अंदर एटीएम मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली। इसके बाद बैंक अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई। 3. स्प्रे की वजह से चोरों तक पहुंचना मुश्किल लोगों के अनुसार, हर शनिवार रात सुरक्षा कर्मी एटीएम का शटर बंद कर देता है और रविवार को अवकाश होने के कारण बूथ सोमवार को ही खोला जाता है। चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर बैंक अधिकारियों के साथ सीसीटीवी सिस्टम संचालित करने वाली कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। कैमरों की जांच के दौरान तकनीशियनों ने बताया कि यदि चोर पेंट स्प्रे करने से पहले कैमरों की रेंज में आए होंगे तो फुटेज मिल सकती है। हालांकि स्प्रे के बाद रिकॉर्डिंग संभव नहीं रही होगी। 4. दो से अधिक लो हो सकते हैं शामिल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दो से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!