यूपी में बिजली गिरने से 3 की मौत:72 जिलों में भारी बारिश; बिहार में बाढ़ से हाईवे डूबा; राजस्थान-MP में बारिश का अलर्ट




यूपी में मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और 4 लाख की आबादी प्रभावित है। बलिया में बिजली गिरने से दो युवकों और बलरामपुर में एक किसान की मौत हो गई। आज राज्य के 72 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिहार के सुपौल में बारिश के बाद राघोपुर में NH-27 और NH-106 पर 2 फीट पानी भर गया। 14 जिलों के 2,360 गांवों में करीब 44 लाख की आबादी अभी भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। वहीं, प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बीते 24 घंटे में 42 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी और खरगोन समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। वहीं, राजस्थान में आज भी 36 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!