रायपुर में सुप्रिया श्रीनेत-नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR:भ्रामक पोस्ट से राजनीतिक तनाव फैलाने का आरोप, भाजपा नेता की शिकायत पर केस दर्ज




स्वतंत्रता दिवस के दौरान सोशल मीडिया पर किए गए एक विवादित पोस्ट को लेकर रायपुर में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक की शिकायत पर कांग्रेस की सोशल मीडिया एंड डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के एक पेज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और लाभांडी निवासी उज्जवल दीपक ने 17 अगस्त को साइबर क्राइम और सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें साझा कर यह दावा किया गया कि धमतरी जिले के कुरूद में भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर पार्टी का झंडा फहराया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और तस्वीरें स्वतंत्रता दिवस की नहीं थीं, बल्कि 22 मार्च 2026 को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान की थीं। पुराने वीडियो और तस्वीरों को नए संदर्भ में प्रस्तुत कर भाजपा और उसके जनप्रतिनिधियों की छवि खराब करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने शिकायत का परीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336(4), 353(2) और 196 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय अवसर पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने से सामाजिक और राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है। इसके साथ ही लोगों के बीच गलत जानकारी फैलने और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। पोस्ट की पुलिस ने शुरू की जांच बीजेपी नेता उज्जवल दीपक ने पुलिस से संबंधित पोस्ट, वीडियो, तस्वीरों, कमेंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने, पोस्ट की तकनीकी जांच कराने, मूल स्रोत की पहचान करने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मेटाडाटा प्राप्त करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!