रेवाड़ी में कोहरे में कैंटर-ट्रक की टक्कर, 1 की मौत:मौके पर गई पुलिस ERV समेत कई वाहन टकराए; बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर देर रात घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव आसलवास के पास एक कैंटर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। विजिबिलिटी शून्य, नहीं दे रहा था कुछ दिखाई पुलिस के अनुसार, देर रात कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई थी। इसी दौरान एक ट्रक और टैंकर (कैंटर) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टैंकर चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य के दौरान पुलिस की गाड़ी से टकराई इनोवा हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की ERV टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर राहत और बचाव कार्य में जुटे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने पुलिस की ERV को टक्कर मार दी। बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी गनीमत रही कि टक्कर के समय पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर मौजूद नहीं थे। वे बाहर निकलकर दुर्घटनास्थल पर कार्रवाई और यातायात सुचारू करने में लगे हुए थे। इससे एक और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच कसोला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी एएसआई प्रीतम ने बताया कि अभी तक किसी के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link

