रेवाड़ी में दो युवकों की मौत, फंदे पर लटकते मिले:12वीं पास युवक का घर और दूसरे का स्कूल में पेड़ पर लटकता मिला
रेवाड़ी के गांव ढालियावास और संगवाड़ी में दो युवकों के शव फंदे पर लटकते मिले। एक का शव घर तो दूसरे का गांव के स्कूल में पेड़ पर लटकता मिला। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मॉडल टाउन और कसोला थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामलों की जांच शुरू कर दी। गां फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
जेब में मिला नशीला पदार्थ
गांव संगवाड़ी में सुबह ग्रामीण जब घूमने के लिए निकले तो स्कूल में पीछे पेड़ पर एक शव लटकता देखा। सूचना मिलने के बाद एसएचओ कसोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का नीचे उतारा। जिसकी पहचान गांव के ही 21 वर्षीय भूपेंद्र के रूप में हुई। तलाशी लेने पर पुलिस को मृतक की जेब से एक पुडि़या में नशीला पदार्थ (सुल्फा) मिला। बताया जाता है कि भूपेंद्र नशे का आदी था।
इसी साल पास की थी 12वीं
गांव ढालियावास निवासी विकास ने इसी साल 12वीं कक्षा पास की थी। जिसके बाद से वह घर पर ही रह रहा था। बताया जाता है कि रात को जब परिवार ने देखा तो उसका शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रही पुलिस
एचएचओ कसोला सतीश कुमार ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मृतक के पिता जगराम ने बताया कि वह बुधवार शाम को घर से निकला था। आज सुबह इस घटना का पता चला।
Source link

