लुधियाना में जिम संचालक से चेन-₹36 हजार लूटे:घर जाते समय बाइक सवार 3 बदमाशों ने किया हमला; आंख पर मारी किरपान




लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में जिम बंद कर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे संचालक पर 3 बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक को घेरकर दात और किरपान से हमला किया और उसकी पिटाई करने के बाद गले में पहनी सोने की चेन और जेब से नकदी लूटकर फरार हो गए। जिम संचालक की आंख पर बदमाश ने किरपान मारी जिस कारण उसके दो टांके भी लगे। थाना शिमलापुरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिम बंद कर घर जा रहा था युवक
बलजिंदर सिंह निवासी मोहल्ला कोट मंगल सिंह ने कहा कि वह अपना जिम बंद करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात करीब 10:35 बजे घर लौट रहा था। जब वह हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, ढाबा रोड के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात लड़कों ने उसे घेर लिया। दात से किरपान हमला कर गिराया, फिर लूट की
बलजिंदर मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और दात व किरपान से उस पर हमला किया। मारपीट के दौरान वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन, जिसका वजन करीब 36 ग्राम था, और जेब से 36 हजार रुपए निकाल लिए। शिमलापुरी पुलिस ने किया मामला दर्ज शिमलापुरी पुलिस ने बलजिंदर सिंह की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 115(2), 3(5) और 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!