सड़क हादसे में घायल युवक की लखनऊ KGMU में मौत,:आजमगढ़ में आक्रोशित ग्रामीणों ने डेडबॉडी रखकर किया 2 घंटे चक्काजाम




आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के चिरावल गांव के पास 8 अक्टूबर की रात बाइक और वैगनआर कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक शिवम पाल (22) की 10 अक्टूबर को लखनऊ स्थित केजीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार रात शव तहबरपुर पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को टीकापुर तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के मामले में पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। थाना क्षेत्र के चिरावल गांव निवासी शिवम पाल पुत्र जियालाल पाल 8 अक्टूबर की रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरैया गांव से निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे थे। रात करीब नौ से दस बजे के बीच चिरावल गांव के पास पूरब दिशा की ओर जा रही वैगनआर कार की चपेट में आने से बाइक सवार शिवम पाल, नितिन यादव और शिवनाथ उर्फ शिवम गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस पर लगा था आरोपी को छोड़ने का आरोप
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। डायल 112 की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए नितिन यादव को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शिवम पाल को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। लखनऊ के केजीएमयू में उपचार के दौरान 10 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। वैगनआर कार में तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद दो लोग मौके से फरार हो गए, जबकि तीसरा व्यक्ति झाड़ियों में छिप गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि, बाद में पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
शिवम पाल की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण टीकापुर तिराहे पर एकत्र हो गए। पुलिस पहले से ही मौके पर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी। सूचना पर कप्तानगंज थाने की पुलिस, निजामाबाद के तहसीलदार और बूढ़नपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत से जाम समाप्त कराया जा सका। मृतक शिवम पाल के परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!