समस्तीपुर में सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी के मालिक की मौत:दो बाइक की हुई टक्कर, फूफा से मिलने दरभंगा से आए थे; हादसे में एक घायल

समस्तीपुर में सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी के मालिक की मौत:दो बाइक की हुई टक्कर, फूफा से मिलने दरभंगा से आए थे; हादसे में एक घायल




समस्तीपुर में मंगलवार की रात सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के मालिक की मौत हो गई। मृतक दरभंगा के बरेही थाना बघौली गांव के रहने वाले अनिल कुमार पासवान के बेटे अवधेश कुमार (26) है। जिनकी कंपनी मुंबई में चलती है। 10 दिन पहले वो दरभंगा आए थे। समस्तीपुर में अवधेश बुआ-फूफा से मिलने के लिए पहुंचे थे। रात में बाइक से फूफा के साथ बाजार गए थे। रास्ते में एक दूसरी बाइक रोड क्रॉस कर रही थी, इसी दौरान दोनों बाइक में टक्कर हो गई। घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया बाजार की है। घायल फूफा का चल रहा इलाज हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अवधेश और उसके फूफा बिरजू पासवान सिंधिया अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टर ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, फूफा बिरजू का इलाज चल रहा है। मृतक के चाचा वीरेंद्र पासवान ने कहा कि अवधेश वापस दो दिन बाद मुंबई लौटने वाला था। वहीं, जिस बाइक से अवधेश की बाइक टकराई उसके चालक को ज्यादा चोट नहीं आई है। वो मौके से फरार हो गया था।
प्राथमिकी दर्ज की जा रही घटना की सूचना पर सिंघिया थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। बुधवार सुबह शव जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!