सहारनपुर में फेडरेशन संगठन का गठन:स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन की जिला इकाई बनी




सहारनपुर में आल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फैडरेशन की सहारनपुर जिला इकाई का गठन प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद के निर्देश पर किया गया। इसमें मुम्ताज अहमद को जिला अध्यक्ष और सतीश कुमार आजाद को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है। प्रदेश महामंत्री नीरज गुप्ता और उपाध्यक्ष मुकेश गोयल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुम्ताज अहमद और सतीश कुमार आजाद संगठन की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पत्रकारों और समाचार पत्रों के हित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने जिला इकाई के गठन को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!