सिरसा में घर में घुसकर युवक को पीटा:कुत्ते को लेकर विवाद, अस्पताल में परिजनों पर भी हमला; जेवर-कैश छीनने का आरोप

सिरसा में घर में घुसकर युवक को पीटा:कुत्ते को लेकर विवाद, अस्पताल में परिजनों पर भी हमला; जेवर-कैश छीनने का आरोप




सिरसा जिले में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर हमला किया गया। हमलावरों ने पहले युवक के घर में घुसकर उसे धारदार हथियारों से घायल किया। इसके बाद जब घायल युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, तो हमलावरों ने वहां भी पहुंचकर उसके परिजनों पर हमला कर दिया। कुत्ते को लेकर दोनों पक्षों में बहस घटना सिरसा में दो परिवारों के बीच कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने गोरु नामक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमला तब हुआ, जब गोरु की कुछ अन्य युवकों से कुत्ते को लेकर बहस हुई थी। बहस के बाद गोरु अपने घर लौट आया था। तलवार और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे थे हमलावर हमलावर गोरु के घर में घुस गए और उसे तलवारों तथा कापों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद गोरु को उसके परिजन सिरसा सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान, 6-7 हमलावर बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने गोरु के परिजनों पर भी तलवारों और कापों से हमला कर दिया। इस हमले में गोरु और उसके दो अन्य परिजन घायल हो गए। जेवर और कैश छीनकर भागने का आरोप घायल गोरु की मां ने बताया कि हमलावरों ने सिविल अस्पताल में भी उनके बेटे पर हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर उनके कानों की बालियां, एक सोने की अंगूठी और गोरु की जेब से पचास हजार रुपए लेकर फरार हो गए। वहीं जेजे कॉलोनी चौकी इंचार्ज रमित ने कहा कि चारों युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवकों की तलाश की जा रही है। वहीं पीड़ित पक्ष का बयान लेने के लिए अस्पताल में टीम को भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!