सीएसईबी प्लांट से तांबा केबल चोरी:कोरबा के दर्री पुलिस ने 3 आदतन चोरों को पकड़ा, एक फरार

सीएसईबी प्लांट से तांबा केबल चोरी:कोरबा के दर्री पुलिस ने 3 आदतन चोरों को पकड़ा, एक फरार




कोरबा के दर्री पुलिस ने सीएसईबी प्लांट के एबी यार्ड से 300 मीटर तांबा केबल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 75,000 रुपये मूल्य की चोरी की गई केबल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने प्लांट की कड़ी सुरक्षा के बावजूद एबी यार्ड से केबल काटकर चोरी कर ली थी। इस संबंध में प्रार्थी कमलकांत ठाकुर की शिकायत पर दर्री थाने में अपराध क्रमांक 145/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आदतन चोर हैं आरोपी पूछताछ के दौरान, सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर (43), विशाल राव उर्फ लाली (22) और जान सिंह प्रधान (26) ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई 300 मीटर तांबा केबल जब्त कर ली। एक अन्य युवक अभी फरार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आदतन चोर हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में किशन कुमार गोंड़ उर्फ गोलू और अटल आवास का एक अन्य युवक अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा गया है और फरार अन्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, आरक्षक अजय यादव, संजू सिंह और सैनिक हिमांशु तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!