सेना चंबा-भरमौर NH पर बनाएगी बेली ब्रिज:NHAI के अफसरों के साथ किया निरीक्षण; सुरक्षित और सुगम होगा आवागमन

सेना चंबा-भरमौर NH पर बनाएगी बेली ब्रिज:NHAI के अफसरों के साथ किया निरीक्षण; सुरक्षित और सुगम होगा आवागमन




चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-154ए) के संवेदनशील हिस्से को सुरक्षित करने के लिए भारतीय सेना ने पहल की है। शुक्रवार को भारतीय सेना और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की एक संयुक्त टीम ने प्रस्तावित बेली ब्रिज निर्माण स्थल का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य स्थल की भौगोलिक परिस्थितियों, निर्माण की व्यवहार्यता और सुरक्षा पहलुओं का आकलन करना था। यह बेली ब्रिज उस स्थान पर बनाया जाएगा जहां बरसात के मौसम में भूस्खलन और सड़क क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। सेना की तकनीकी विशेषज्ञता और NHAI के समन्वय से इस परियोजना को तेजी से पूरा करने की तैयारी की जा रही है। बेली ब्रिज के निर्माण से चंबा-भरमौर मार्ग पर आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों, दैनिक यात्रियों और श्री मणिमहेश यात्रा 2026 में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, किसी भी आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को भी गति मिलेगी। परियोजना जल्द हो सकती है पूरी उपमंडल प्रशासन भरमौर ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द लागू करने के लिए भारतीय सेना, NHAI और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है। प्रशासन ने निर्माण कार्य के दौरान लोगों से सहयोग करने और यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!